बिजनौर पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश राणा का जोरदार स्वागत, सपा पर साधा निशाना

Share
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा के बिजनौर आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कान्हा बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और भाजपा नेता मौसम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से “बाबा के बुलडोजर” से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/
बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सुरेश राणा का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जबकि विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *