गहमर में पुलिस मुठभेड़: अंतरराज्यीय असलहा तस्कर पैर में गोली लगने से घायल, साथी गिरफ्तार

Share
गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अंतरराज्यीय असलहा तस्कर एवं लूट के आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी को पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की अपाची बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी एवं चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ भटपुरवा मारूफ की बाग–रेवतीपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गहमर की ओर से आ रही बिना नंबर की अपाची बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जल्दबाजी में बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन जब वे नहीं माने तो आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी सौरभ सिंह (20 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलूराय के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ लिया गया। दूसरा आरोपी मुकेश कुशवाहा (22 वर्ष) पुत्र मोती कुशवाहा निवासी गहमर पट्टी संभल राय कुछ दूरी तक भागा, लेकिन पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।घायल सौरभ सिंह के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 400 रुपये नकद तथा बिना नंबर की काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं मुकेश कुशवाहा के पास से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद मिले।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गहमर में मु0अ0सं0 118/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 9/25/27 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी सौरभ सिंह पर गाजीपुर, वाराणसी और बिहार के बक्सर जिले में लूट, हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और बरामद बाइक के संबंध में भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *