जखनिया में डीएम की कार्यशाला: स्वयं सहायता समूहों के शत-प्रतिशत आच्छादन पर जोर, लापरवाह एडीओ समाज कल्याण का वेतन रोकने के निर्देश

Share
गाजीपुर। ग्रामीण विकास, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूहों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड जखनिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की, जबकि मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद भी मौजूद रहे।कार्यशाला में जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े प्रत्येक पात्र सदस्य का शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित किया जाए तथा जिन लाभार्थियों को अब तक लाभ नहीं मिला है, उनका चिन्हांकन कर प्राथमिकता के आधार पर लाभ उपलब्ध कराया जाए।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना, स्वरोजगार एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें शीघ्र योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का प्रमुख आधार हैं। उन्होंने अधिकारियों से समूह की महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और वित्तीय सहायता से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा।कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा भरोसा दिलाया कि प्रशासन समूहों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल सकती है।निरीक्षण के दौरान एडीओ समाज कल्याण, जखनिया के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘प्रेरणा कैंटीन’ का फीता काटकर शुभारंभ भी किया।कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा समूह की महिलाओं से अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने की अपील कीइस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनिया, क्षेत्राधिकारी जखनिया, ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, एलडीएम, जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, एनआरएलएम से जुड़े कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *