मेहनगर (आजमगढ़): ग्लोबल कहार समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की राष्ट्रीय चयन समिति ने लौदह इमादपुर निवासी व तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद केशव तुंबारे, राष्ट्रीय महामंत्री इंजी. आर.के. राम व राष्ट्रीय महासचिव सुजीत कुमार गौड़ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया कि प्रादेशिक मंडल की अनुशंसा के अनुसार यह नियुक्ति की गई है। पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि अनिल वर्मा पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज की एकता व अखंडता के लिए कार्य कर ट्रस्ट को मजबूती प्रदान करेंगे।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/नियुक्ति पर हर्ष: मनोनयन की जानकारी पर अधिवक्ता संघ मेहनगर के पूर्व अध्यक्ष व सपा ओबीसी सभा के राष्ट्रीय सचिव समेत कहार समाज के प्रधान रामसरन वर्मा, डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. मनीष वर्मा, अरविंद वर्मा, रामजी , सचंदेव , उदयराज वर्मा, महेंद्र प्रसाद गोंड, व डॉ. संतोष वर्मा समेत तमाम लोगों ने हर्ष जताया है।अधिवक्ता अनिल वर्मा ने कहा कि वह वर्ष 1991 से कहार समाज को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी में कहार समाज की नीतियों व समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं। साथ ही अधिवक्ता संघ मेहनगर की हर समस्या पर संघर्ष करते हैं।