पर्यावरण महाकुंभ में डॉ. विनय श्रीवास्तव को मिला ‘प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान-2026’

Share
कौड़ीराम गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित पर्यावरण महाकुंभ (सीजन-2) में विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. विनय श्रीवास्तव को  स्वास्थ्य सेवा पर्यावरण,सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह ढालीवाल (कनाडा) रहे, जबकि अध्यक्षता सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय, मानद कुलपति (अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय) एवं प्रमुख, धरा धाम इंटरनेशनल ने की।विशिष्ट अतिथियों में सिद्धि जोहरी (मिस यूनिवर्स, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल), बीना शर्मा (सांसद, बीरगंज, नेपाल), गरिमा देवी सिकारिया (महापौर, बेतिया नगर निगम), गिरिधर राजू (समाजसेवी, बेंगलुरु) तथा विश्व की सबसे कम आयु की अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया उपस्थित रहीं।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सौरभ पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताते हुए वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं जनभागीदारी पर बल दिया। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह ढालीवाल ने प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन मेरी एडलीन ने किया तथा आयोजन डॉ. नीरज गुप्ता एवं डॉ. पूजा गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. एहसान अहमद, डॉ. रागिनी पाण्डेय, समीर पाण्डेय एवं कृपा शंकर राय सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *