गाजीपुर। शहर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने उन्हें गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान दबोचा।read more:https://pahaltoday.com/major-action-by-mineral-department-2-mines-sealed-7-trucks-seized/पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमित पाण्डेय (23 वर्ष) तथा सत्यप्रकाश पाण्डेय उर्फ मुनि (20 वर्ष) पुत्रगण रविशंकर पाण्डेय उर्फ रवि शेखर पाण्डेय, निवासी गौसाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 365/2026 के तहत धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस में वांछित थे। यह मुकदमा बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में दर्ज किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों का फिलहाल इसी मुकदमे में आपराधिक इतिहास दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी खुदाईपुरा उपनिरीक्षक विजय कुमार सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।