गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने सोमवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, अपर सिविल जज (जू.डि.)/जेएम कक्ष संख्या-03, मुहम्मदाबाद से जारी प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 527/26, धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 भादवि में वांछित अजय राम पुत्र दशरथ तथा फौजदारी वाद संख्या 529/26, धारा 147, 148, 149, 323, 324, 504, 506 भादवि में वांछित कृष्णा रावत पुत्र मेवालाल रावत और भिखु पुत्र मिटू रावत को उनके आवास ग्राम माटा, थाना बरेसर से गिरफ्तार किया गया।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।