गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात एवं शातिर अपराधी मुख्तार खान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी मुख्तार खान रेवसा कट से धामूपुर-धरवां मार्ग की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई संतुलित जवाबी कार्रवाई में मुख्तार खान के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुख्तार खान (39) पुत्र भोलू खान निवासी नोनहरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि मुख्तार खान के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, दहेज हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना नंदगंज में मु.अ.सं. 210/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव एवं थाना नंदगंज की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।