गाजीपुर जमानिया। नगर स्थित गंगा नदी पर बने पक्का पुल के समीप मैदान में रविवार की शाम जेडपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहबाज-11 मथारा स्पोर्टिंग क्लब को चार विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहबाज-11 मथारा स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 73 रन बनाए और भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब के सामने 74 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र सात ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और उद्घाटन मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया।मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। रोमांचक मुकाबले के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल का भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर जेडपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष विकास चौधरी, गोलू चौधरी, आकाश चौधरी, सनी चौधरी, अजय चौधरी एवं किशन चौधरी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मुकाबले में अंपायर की जिम्मेदारी अजीत चौधरी और अजय कुमार ने निभाई, जबकि कमेंट्री सिराज हसन ने की।आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले भी रोमांचक होंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।