पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,  बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Share
पिलखुवा । विधायक धर्मेश तोमर ने नगर में एक पोलियो बूथ पर  पिलाई  पोलियो खुराकजनपद हापुड़ में जिला अधिकारी श्रीमती कविता मीना के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 692 पोलियो बूथों का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई। नगर में एक पॉलिपुत्र का शुभारंभ विधायक धर्मेश तोमर ने बच्चों को दवा पिलाकर किया प्राप्त जानकारी के अनुसार  जनपद में कुल 2,74,600 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversaryजिला  प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ योगेश गुप्ता के अनुसार बूथ दिवस के उपरांत सोमवार से 530 पोलियो टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके हैं। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनपद का कोई भी पात्र बच्चा पोलियोरोधी दवा से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *