धामपुर। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ जनपद बिजनौर की आंकू ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन ग्राम समसपुर स्थित पदम कुमार प्रजापति के आवास पर सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के जिला पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के प्रजापति समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह प्रजापति ने की, जबकि संचालन जिला मुख्य महासचिव अरुण कुमार प्रजापति ने किया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।सर्वसम्मति से सचिन कुमार (ग्राम समसपुर) को ब्लॉक अध्यक्ष, लाखन सिंह प्रजापति (शेखुपुरा) को ब्लॉक महामंत्री, खान चंद्र प्रजापति (बिलासपुर) को संरक्षक, जगमोहन सिंह प्रजापति (शादीपुर) को ब्लॉक उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश सिंह (पाडली) को ब्लॉक संगठन मंत्री, ऋषिपाल सिंह (समसपुर) को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार प्रजापति (समसपुर), राजेंद्र कुमार प्रजापति (समसपुर) तथा भूदेव सिंह प्रजापति (बिलासपुर) को ब्लॉक सदस्य मनोनीत किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज में एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष मास्टर रामगोपाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, संगठन सचिव मनजीत सिंह, जिला प्रचार मंत्री हुकम सिंह, महावीर सिंह, पतराम सिंह, पदम कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।