बहराइच ( मिहीपुरवा )lदसवीं मोहर्रम का पर्व मिहींपुरवा नगर पंचायत कस्बे में बड़े ही गमगीन और अकीदतमंद माहौल में संपन्न हुआ। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मोहर्रम के जुलूस और ताजिया सुपुर्द-ए-खाक की रस्म शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान पूरे कस्बे में सैकड़ो की संख्या में स्टाल लगाकर पानी ,शरबत ,मिठाई, बर्फ, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट वितरण किया गया जिसमें गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी सभी लोगों ने बढ़ चलकर हिस्सा लिया।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार ही ताजियों की ऊंचाई और अन्य व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्राधिकारी (सीओ)पी एन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल कस्बे में लगातार भ्रमण करता रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। प्रशासन की सतर्कता और आमजन के सहयोग से मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान चौकी इंचार्ज अशोक सिंह अन्य उप निरीक्षक महिला आरक्षी एवं पुलिस जवान मुस्तादी के साथ मौजूद रहे।इस दौरान कस्बे के पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी अख्तर अली, शोएब राईन सभासद प्रतिनिधि, सभासद गुलाम रब्बानी, नफीस अहमद हाशमी, अकबर अली, फैयाज अंसारी, रईस खान, हाजी रफीक अंसारी, हाजी हनीफ, डॉ अहमद खान सहित जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान थाना मोतीपुर प्रभारी पूरे थाना क्षेत्र में पूरी टीम के साथ भ्रमणशील रहे तथा जगह जगह पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस को संपन्न कराया।