नानपारा में अकीदत के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम, कर्बला के शहीदों को किया याद

Share

बहराइच (नानपारा)। नगर में कर्बला के 72 शहीदों की याद में मोहर्रम का पर्व पूरे अकीदत, श्रद्धा और परंपराओं के अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, अतिरिक्त व्यवस्था में आए अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। वहीं एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपाल मनीष कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।मोहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय के लोगों ने इमामबाड़े में हजरत इमाम हुसैन की याद में जलती आग पर चलकर मातम किया, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। किला मोहल्ला से इमामबाड़ा सज्जादिया तक जुलूस निकाला गया, जिसमें “या हुसैन” की सदाएं गूंजती रहीं और सीना-जनी कर कर्बला के शहीदों को याद किया गया।अकीदतमंदों ने मोहर्रम की 9वीं और 10वीं तारीख को रोजे रखे। बेगम वाली मस्जिद में मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने यौमे आशूरा की नमाज अदा कराई।परंपरा के अनुसार मोहर्रम कमेटी नानपारा के अध्यक्ष नदीम चौधरी, भोला कुरैशी, शफीक कुरैशी, सैयद अब्दुल वली व उनकी टीम ने इमामगंज चौराहे पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से पूरे आयोजन का संचालन किया। यहां शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए ताजियादारों ने अपने-अपने ताजियों का मिलान किया, जिसके बाद सभी अपने-अपने कर्बला स्थलों के लिए रवाना हुए। चीकवा मोहल्ले में अलेक्सा मस्जिद का रोजा भी बनाया गया।मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद सहित अन्य सहयोगियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सभासद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता, प्रकाश वीर गुप्ता, विनय प्रकाश, अजय गुप्ता, तीरथ राम साहू, पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अपराध निरोधक समिति के केशव कुमार मौर्य, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहेल अहमद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नसीबुन्निशा, केशव पांडे, शकील अंसारी, संत बहादुर वर्मा, सुरेश शाह, सरफराज सिद्दीकी, अब्दुल कादिर, अजय मित्तल, इरशाद सोनू, विवेक श्रीवास्तव, सैयद कलीम अब्बास, मुस्तफा अली खान, हलीम अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और प्रशासन की सतर्कता व लोगों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *