भदोही। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा ग्राम, कस्बा, मौहल्ला और शिक्षण संस्थानों में भ्रमण व चौपाल लगाकर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा साधनों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं-बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच की पहचान और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें समझाया गया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी की घटना पर भयभीत न हों, बल्कि तुरंत वीमेन पावर लाइन-1090 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाने पर एफआईआर दर्ज कराएं। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के निर्देश भी दिए।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं पालन करने और परिवार-आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई: 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं व नवजात के लिए एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइबर हेल्पलाइन। चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर महिलाओं की समस्याओं के त्वरित और विधिपूर्ण निस्तारण का भी आश्वासन दिया गया, ताकि जनपद में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा व विश्वास का माहौल बन सके।