सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिये शिक्षा जरूरी: हनक

Share

बाराबंकी। ग्राम पंचायत उसमानपुर स्थित मेला स्थल पर आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक एवं दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के लिाध्यक्ष हरीप्रसाद एडवोकेट ने कहा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिये शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने समाज को नशीली वस्तुओं को त्याग कर शिक्षित और जागरुक करने की बात कही। उन्होंने जनता से सामाजिक परिवर्तन से दिशा और दशा बदलकर समता मूलक समाज बनाने की अपील की। इस मौके पर छत्रपति शाहू जी महाराज जयन्ती समारोह मेला में संस्कृति विभाग निदेशालय उत्तर प्रदेश के कलाकार जमुना प्रसाद कनौजिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/ समारोह में विभिन्न जनपदों से करीब दो सौ बौद्ध भिक्षु सम्मिलित हुए। उन्होंने बुद्ध जी की मूर्ति के सामने द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके बुद्ध वन्दना की। तदोपरान्त सन्त शिरोमणि गुरु रविदास, डा० बाबा साहब अम्बेडकर, छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर मार्ल्यापण कर सभी महापुरुषों को नमन किया। इस मौके पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के गोरखपुर प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द्र बौद्ध, राम दास बौद्ध, सूर्य बली, शिल्पा अम्बेडकर, दीपराज रावत, दीपक कुमार गौतम, सतेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र गौतम, रामसिंह गौतम, रंजीत कुमार, शिवम् कुमार आर्टिष्ट, विकास, डा. विशेष आर्या, ममता बौद्ध, राजेन्द्र बौद्ध सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *