पिलखुवा। अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मोदी नगर रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर साहिल पुत्र इमामुद्दीन निवासी अशोकनगर, पिलखुवा को रोककर तलाशी ली गई।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/ तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाने लाया और बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे संघन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण अभियान के कारण असामाजिक तत्वों और बदमाशों में पुलिस का खौफ बना हुआ है। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।