भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला कार्यालय पर संपन्न 

Share
हापुड भारतीय किसान यूनियन टेक मासिक पंचायत जिला कार्यालय पर संपन्न बैठक की अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह एवं संचालन कैप्टन राजेश चौधरी ने किया
पंचायत मे चौधरी जन्म सिंह  ग्राम दस्तोई  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।  महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी ने कहा की महिला विंग केवल जिले की मेंन कमेटी को सपोर्ट करेगी उन्होंने कहा जिले में किसान भुखमरी के कगार पर है किसानों का गन्ना भुगतान ना होना यह किसानों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी होगी सभी किसान भाई तैयार रहे हैं। जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि जिले में सभी अनुशासित रहे अनुशासनहीनता ना करें संगठन हित में कार्य करें। बगैर जिला अध्यक्ष को सूचित करें कोई भी धरना प्रदर्शन, ज्ञापन एवं अधिकारियों के दफ्तरों पर पंचायत ना करें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/ चौधरी रामपाल सिंह ने कहा जिले में यूरिया की किल्लत है किसान को समय से यूरिया नहीं मिल रहा जिले से लगातार यूरिया को लेकर कालाबाजारी की शिकायतें आ रही है जिसको लेकर जल्द ही जिला कृषि अधिकारी का घेराव किया जाएगा।  प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी कहा कि विद्युत विभाग कर्मचारी पूरी तरीके से भ्रष्ट हो चुके हैं बगैर पैसे के जिले में किसी भी किसान का कार्य नहीं हो रहा जिसका जल्द संज्ञान लिया जाएगा। जिला अध्यक्ष महिला विंग संगम देवी ने जिले की संपूर्ण कार्यकारिणी भंग की और कहा कि जल्द जिले में महिला विंग कमेटी तैयार की जाएगी हम सब मेन बॉडी के जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह यशवीर सिंह भगत राम रिजवान तोमर विनोद शर्मा चौधरी वीरेंद्र सिंह पंकज चौधरी नवदीप सिंह सब्बू चौधरी सुदेश दीवान जी अमित कुमार  राजकुमार त्यागी मंजू देवी विनीता शर्मा नंदकिशोर त्रिपाठी हरकेश केवट धर्मवीर सिंह कुलदीप त्यागी संजय सिंह जून तोमर प्रवेश तोमर भगत राम जयप्रकाश सैनी विनोद बंटी गुर्जर शोभाराम आर्य राजकुमार कामिल मोबिन परवेज सुधीर सुमित गुर्जर मुजाहिद प्रधान सुरेश सुदेश दीवान जी करण सिंह जी नीरज सैनी घनश्याम शर्मा वीरेंद्र त्यागी नितेश त्यागी ओम प्रकाश आमिर चौधरी रविंद्र कुमार सुभाष चौहान उदयवीर मुखिया रणवीर गुर्जर टीटू त्यागी राजकुमार त्यागी कुलदीप त्यागी नवीन त्यागी प्रदीप शर्मा चीनू चौधरी  पीके वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *