श्री बालाजी महाराज की भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति रस का आनंद लिया

Share

चिलकाना। क्षेत्र के गांव पटना में आयोजित श्री बालाजी महाराज की भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति रस का आनंद लिया। भजन संध्या का शुभारंभ अमित उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय तथा बालकृष्ण शर्मा ने दीप जलाकर किया। पूजन पंडित अनिल शर्मा ने किया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक रोहित नादान ने भगवान हनुमान जी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वीर हनुमाना अति बलवाना, केवट ना करो इनकार जाना है गंगा पार सहित कई लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। गायक, अजय नादान, रवि नादान तथा मनोज रोहिला ने भी सुंदर भजन प्रस्तुत किये।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/कार्यक्रम में जसवीर सिंह उपाध्याय, संजीव कुमार, ब्रजेश उपाध्याय, श्याम कुमार सैनी, अंकित कुमार, डॉक्टर दीपक सैनी, पवन गुंबर, शक्ति चैधरी, मनोज सैनी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *