नागल। बुधवार को कस्बे के स्वामी दिव्यानंद मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा रहागीरो को मीठा शरबत पिलाने के लिए लगाई गई छबील का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग ने मंत्रोचारण उपरांत मीठा शरबत पिलाकर किया। संजय गर्ग ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एवं प्यासे व्यक्ति को शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य एवं मानव सेवा माना गया है स्वामी दिव्यानंद मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा समय-समय पर निःशुल्क रसोई, धार्मिक कथाएं तथा छबील जैसे कार्य करके मानव सेवा करता रहता है।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/ इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र बंसल, राजकुमार बंसल, राजीव त्यागी, बलवीर त्यागी, ओमवीर, आदेश, बिन्नी, जावेद चैधरी आदि मौजूद रहे।