रामपुर मनिहारान। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग सबसे अधिक उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी लगातार बढ़ी है, जबकि आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। राम आसरे विश्वकर्मा यहां समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन जसवीर पांचाल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों और युवाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए वर्ग के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है तथा पार्टी का जनसंपर्क अभियान गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राम आसरे विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद तथा पूर्व मंत्री विनोद तेजियान का समाज सुधार ट्रस्ट और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता इंजीनियर विजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर आयोजक जसवीर पांचाल, हिमांशु धीमान, ईशू पांचाल, कृष्णा धीमान, हिमांशु सोहल, राजकुमार, राहुल, मोहित तथा सुरेश धीमान सहित अन्य लोगों ने राम आसरे विश्वकर्मा को भगवान विश्वकर्मा का चित्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान और राजकुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर सोहल, आफताब लाला, मनोज पांचाल, पूर्व नगर अध्यक्ष आफताब मलिक, जिंदा हसन, मुनेश पांचाल, विपुल धीमान, अमन धीमान, आकाश धीमान, गौरव पंवार, इरफान नेताजी, अंकित चैधरी, मोहित पांचाल सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।