बस की चपेट में आकर बाइक सवार दंपत्ति घायल, सीएचसी में भर्ती

Share

नागल। बुधवार सुबह स्टेट हाईवे पर गांव कोटा के निकट अज्ञात बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल हो गए ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 की मदद से घायल दंपत्ति को सीएचसी भिजवाया। महिला  की हालत गंभीर देखतेहुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/गांव कुराली निवासी यासीन अपनी पत्नी शहिदा के साथ दवाई लेने के लिए गागलहेड़ी एक चिकित्सक के यहा जा रहा था जैसे ही वह गांव कोटा स्थित स्टेट हाईवे पार करके अपनी साइड में जा रहा था तो पीछे से आ रही एक अज्ञात बस ने  उसे टक्कर मार दी घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात बस के विरूद्ध तहरीर आई है जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *