सहारनपुर। क्रिएटर्स प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में थंडर टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिंस कपिल चैलेंजर्स को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह एवं उनके सहयोगियों ने टॉस कराकर किया। टॉस जीतने के बाद थंडर टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 145 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में प्रिंस कपिल चैलेंजर्स की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और थंडर टाइटंस ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रिंस कपिल चैलेंजर्स के अर्श वितराना को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया, जबकि शहरी चैपाल वॉरियर्स के सक्षम सप्रा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आयुष सुखीजा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मिला। वहीं प्रिंस कपिल चैलेंजर्स के शिम्मी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। टूर्नामेंट में शहरी चैपाल वॉरियर्स तीसरे स्थान पर रही, जबकि प्रिंस कपिल चैलेंजर्स उपविजेता बनी। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। समापन समारोह में लीग के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले प्रायोजकों, सहयोगियों और आयोजन समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों, दर्शकों और अतिथियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए आयोजक रोहन महाजन, अविरल आर्य और अर्पित मिड्ढा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। सीपीएल 2026 ने जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान किया।