सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार व पार्षदों ने आज लखनऊ के भीषण अग्निकाण्ड में मृत छात्र-छात्राओं को दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ऐसी घटनाओं की फिर पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मुख्यमंत्री से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गयी। महापौर कार्यालय में उपसभापति मयंक गर्ग द्वारा लखनऊ अग्निकाण्ड में मृत छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर एवं उपस्थित पार्षदों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि लखनऊ में हुयी घटना बहुत दुखद एवं हृदय विदारक है।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/इस घटना से हर कोई दुखी और विचलित है। हम सभी घटना में मृत लोगों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही मान्य मुख्यमंत्री जी से यह आग्रह करते है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। श्रद्धांजलि देने वालों में उपसभापति व पार्षद मयंक गर्ग, दिग्विजय चैहान, मुकेश गक्खड़, मनोज प्रजापति, राजू सिंह, ज्योति अग्रवाल, राजेंद्र कोहली, सुभाष चंद, संजीव कर्णवाल, पार्षद प्रतिनिध अनिल शर्मा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा व अजय शर्मा आदि शामिल रहे।