भदोही। ब्लॉक के चौरी क्षेत्र अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्साल दरूनहां की टूटी बाउंड्री वॉल अब सुरक्षा और स्वच्छता की गंभीर समस्या बन गई है, जिससे आए दिन परिसर में अतिक्रमण और आवारा पशुओं का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग के प्रशासनिक अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं मानों कि उन्हें कुछ पता नहीं है और न ही जानते हैं कि क्या क्षेत्र के दरूनहां में पशु अस्पताल भी है। टूटी बाउंड्री वॉल जिले के उच्चाधिकारियों का राह देख रहा है कि किस समय यह बनकर तैयार होगा और सुरक्षा की घेरे में रहेगा। बता दें कि राजकीय पशु चिकित्साल दरूनहां की टूटी बाउंड्री वॉल से जानवरों,छुट्टा पशुओं और शरारती तत्वों का डर बराबर बना हुआ है इसके चलते अस्पताल में पेड़ पौधे भी उग नहीं पा रहे हैं और नष्ट होते चले जा रहे हैं। नतीजा यह है कि मौके पर नए नए पौधे लगा दिया गया है लेकिन बाउंड्री वॉल का सुरक्षा न रहने से अपने आप में खत्म हो गया है।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/
अस्पताल के कर्मचारी दिन में अपने समय के निर्धारित समय में सुरक्षा कर लेते हैं लेकिन उसके बाद और रात में इसकी सुरक्षा नहीं हो पाती है। इसकी सारी जिम्मेदारी जिले के उच्चाधिकारियों का मौन रहना यह साबित कर रहा है की राजकीय पशु चिकित्साल दरूनहां का बाउंड्री वॉल न हो या फिर किसी अनहोनी का समय देख रहे हैं या फिर विभागीय मिली भगत से इसको बनवाया नहीं जा रहा है जिसका उदाहरण यह है कि रोता-बिलखता बाउंड्री वॉल अपने आप में पड़ा हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्साल दरूनहां का बाउंड्री वॉल न होने से चौरी से ममहर की तरफ गुजरने पर इस अस्पताल से एक भय बना रहता है। और कहा कि अस्पताल में हर प्रकार की दवाइयां उपचार हो रही है लेकिन अधिकारियों के इस रवैया से यह पशु चिकित्सालय केंद्र महज शो पीस अब बनकर रह गया है।ग्रामीणों ने कहा कि बाउंड्री वॉल न होने से अस्पताल की पीछे की हिस्से को भी कई सालों से सिर्फ तारों से रोका गया है जिसकी सारी जिम्मेदारी जिम्मेदार अधिकारी भी इसको देखकर अंजान बने हुए हैं।