लखनऊः योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और स्वस्थ जीवन का आधार है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समाजसेवी सुनील राय ने लोहिया मॉर्निंग वॉकर्स क्लब, मेडिनिटी हॉस्पिटल एवं सर्वांग योग केंद्र द्वारा लोहिया पार्क में योगाभ्यास के दौरान कही।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/ लोहिया मॉर्निंग वॉकर्स क्लब के लोगों ने बताया कि लोहिया मॉर्निंग वॉकर्स क्लब, मेडिनिटी हॉस्पिटल एवं सर्वांग योग केंद्र द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” विषय पर आधारित था। योग, ध्यान और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सबको अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समाजसेवी सुनील राय को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए श्री राय ने डॉ. आर. पी. सिंह जी एवं श्रीमती कुमुदिनी चौहान जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह, प्रोत्साहन एवं सम्मान ने इस अवसर को मेरे लिए और भी स्मरणीय बना दिया। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और स्वस्थ जीवन का आधार है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता और उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।