बड़ौत।नगर के चौधरी सलीम फार्म हाउस में शमीम कस्सार चौधरी ने सर्व समाज के चौधरियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी चौधरी को पगड़ी भी बांधी गई। इस अवसर पर मुस्लिम धोबी संगठन ऑल इंडिया जमीअतुल कस्सार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० खुर्शीद आलम कस्सार ने कहा कि हमें बिरादरी में फैली बुराइयों को जैसे अशिक्षा दहेज प्रथा, बेरोजगारी, सामाजिक बुराइयों को खत्म करना है। अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर ध्यान देना है और इसके अलावा रोजगार के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए रोजगार के कार्य करें जिससे समाज में बेरोजगारी दूर हो सके बिना दहेज की शादी करें लड़कियों को शिक्षित करें ताकि वह डॉक्टर इंजीनियर बनकर समाज की सेवा करें। कार्यक्रम में चौधरी समीम को धोबी(कस्सार)समाज का अध्यक्ष बनने पर लोगो ने पगड़ी और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के चौधरी सुभाष शर्मा ने की संचालन ओंकार शर्मा ने किया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/इस अवसर पर लोहार बढ़ई मुल्तानी बिरादरी के सहायक चौधरी हारून अली मनव्वर ने चौधरी शमीम कस्सार को नोटो की माला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।उन्होंने 36 बिरादरी के चौधरी व नवाब अहमद हमीद,सुभाष चौधरी, हलीम चौधरी,इरफान मलिक,लियाकत चौधरी को भी सम्मानित किया और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का आह्वाहन किया।इस अवसर पर सर्व बिरादरी के नेता उपस्थित थे,जिनमें कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद,सपा प्रदेश सचिव राजपाल शर्मा,सपा नेता चौधरी मेहरदीन कस्सार,अमजद कस्सार (डाहर),ऑल इंडिया जमीअतुल कस्सार जिलाध्यक्ष्र कासिम शरीफ कस्सार, मास्टर शमशाद (बड़ौत),अकरम मजीद,अय्यूब कस्सार,अकिल कस्सार,सुनील कस्सार,कारी शमीम,कालू जबरदीन,शौकीन कस्सार,इमरान मजीद,हाजी इरफान कस्सार,नाज़िम कस्सार व अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।