बागपत। ज़िला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर हथियारों की पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मग की है।आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने और सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर भय फैलाने के आरोप में जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है। शिकायत में एक संगठित गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगमिलकर एक संगठित गिरोह चला रहे हैं। यह गिरोह केवल आपराधिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक लाभ के लिए लोगों पर दबाव डालकर अवैध वसूली में भी शामिल है। कायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हैं। इससे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा होता है।शिकायतकर्ता के अनुसार, इन गतिविधियों के कारण आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/और कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच और संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अवैध गतिविधियों की निगरानी की जाए और ऐसे मामलों पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
———————-