राजस्व वादों का समय रहते करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : अस्मिता लाल 

Share
बागपत।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वादों की पीठासीन अधिकारीवार समीक्षा, राजस्व वसूली, कर एवं करेत्तर राजस्व की प्रगति, सीएम डैशबोर्ड तथा राजस्व विभागों से संबंधित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि हेतु विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न राजस्व संकेतकों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी रैंकिंग एवं प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं राजस्व संदर्भों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक होना चाहिए। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय सहित समस्त एसडीएम,संबंधित विभागों के अधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *