भदोही। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपदीय पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जहां पर उनको सुरक्षा अधिकार व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। इस दौरान एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों व महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर अभियान के दौरान छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/ उन्हें वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एंबुलेंस-108, सीएम हेल्पलाइन-1076 सहित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर बताए गए। पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।