नई दिल्ली,। दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee – ICC) के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समर्थित प्रत्याशियों ने सफलता अर्जित की है। स्नातक (UG) वर्ग से आर्यन चौधरी तथा स्नातकोत्तर (PG) वर्ग से श्लोक कुमार सिंह ने विजय प्राप्त कर छात्र समुदाय के बीच एबीवीपी की सशक्त उपस्थिति एवं विश्वसनीयता को पुनः स्थापित किया है। आंतरिक शिकायत समिति विश्वविद्यालय में लैंगिक संवेदनशीलता, सुरक्षा, समानता तथा शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की विजय यह दर्शाती है कि विद्यार्थियों ने छात्र हितों के प्रति समर्पित नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और उत्तरदायी प्रतिनिधित्व के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लंबे समय से विश्वविद्यालय परिसरों में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मानजनक वातावरण, लोकतांत्रिक सहभागिता तथा विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रही है। अभाविप का मानना है कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और नेतृत्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण मंच है। इसी सोच के साथ अभाविप ने सदैव ऐसे वातावरण के निर्माण का प्रयास किया है जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी स्वयं को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर सके।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/इस अवसर पर एबीवीपी दिल्ली प्रदेश के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के चुनाव में एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की विजय छात्र समुदाय के विश्वास, समर्थन और परिषद की सकारात्मक कार्यशैली की जीत है। यह परिणाम स्पष्ट करता है कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित, संवेदनशील एवं न्यायपूर्ण वातावरण की स्थापना के लिए अभाविप के प्रयासों को स्वीकार करते हैं।
आर्यन चौधरी और श्लोक कुमार सिंह विद्यार्थियों की अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए समिति में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। हमें विश्वास है कि दोनों निर्वाचित प्रतिनिधि छात्र हितों, महिला सुरक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता तथा निष्पक्ष शिकायत निवारण की दिशा में पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।