पार्षद मंसूर बदर को उर्दू अदब की खिदमत के लिए किया गया सम्माति

Share

सहारनपुर। दिल्ली स्थित अवाने गालिब ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य मुशायरा एवं कवि सम्मेलन दरिया-ए-सुखन में सहारनपुर के पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर को उर्दू अदब की खिदमत के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार डब्बू मलिक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल तथा न्यूज परिक्रमा के वरिष्ठ संपादक नवाजिश खान ने अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मंसूर बदर ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से उर्दू साहित्य और संस्कृति की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पिता एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब हसन बदर ने उर्दू अदब की जिस परंपरा की नींव रखी थी, उसे आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा और साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/ कार्यक्रम में देशभर के नामचीन शायरों और कवियों ने अपने कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरे में डॉ. नवाज देवबंदी, सुरेंद्र शर्मा, मुमताज नसीम, शहजादा गुलरेज, डॉ. नदीम शाद, डॉ. नुसरत मेहदी, तबरेज राणा, हिमांशी बावरा, अंतरराष्ट्रीय शायर काशिफ रजा, मोइन शादाब, रहमान मुसव्विर, इल्मा हाशमी तथा मुस्कान मजीद सहित अनेक प्रतिष्ठित शायरों ने शिरकत की। कार्यक्रम का सफल संचालन मुंबई से आए गीतकार अल्तमश अब्बास ने किया। मुशायरे में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर तथा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश दहिया सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जुबेर अहमद और तस्लीम आरफी ने सभी अतिथियों एवं शायरों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य, संस्कृति और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। देर रात तक चले इस मुशायरे में श्रोताओं ने शायरी और कविताओं का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *