फिरोजाबाद। जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजियों के निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी ताजिये पूर्व निर्धारित एवं स्वीकृत मार्गों से ही निकाले जाएंगे। किसी भी नई परंपरा अथवा मार्ग परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें संवेदनशील स्थलों और ताजिया मार्गों पर तैनात की गई हैं।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की परंपरा को बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें।