ज्ञानचंद आजाद ट्रस्ट ने कराया चार निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

Share

सहारनपुर। ज्ञानचंद आजाद फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समर्पण के प्रतीक एवं बहुजन आंदोलनों के पुरोधा ज्ञानचंद आजाद का 77वां जन्मोत्सव उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर चार निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली, ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गौतम एवं अन्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं ज्ञानचंद आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि स्व0 ज्ञानचंद आजाद ने अपने समाज के लिए ग्रामीण परिवेश में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कार्य करते हुए सहारनपुर में बामियान बुद्ध विहार की स्थापना कराने में महत्वपूर्ण योगदउान दिया जिसे समाज कभी भुला नहीं पाएगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री शायान मसूद ने कहा कि ज्ञानचंद आजाद ने समाज को सद्मार्ग दिखाने का काम किया है। इसलिए समाज उनका ऋणी रहेगा।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/महापौर डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर ज्ञानचंद आजाद फाउंडेशन ट्रस्ट ने जो समाज सेवा का कार्य किया है, वह बहुत ही सराहनीय है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश गौतम ने कहा कि उनके पिता स्व0 ज्ञानचंद आजाद ने समाज को मार्ग दिखाया है, वह भी उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज के लिए समर्पण भावना से कार्य करते रहेंगे। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि ज्ञानचंद आजाद फाउंडेशन द्वारा जिस तरह समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय हैं। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी रामनरेश गौतम प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यसंयम भूर्यान ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। अविनाश को थाईलैंड में 400 मीटर में स्वर्ण पदक, अरूण बौद्ध को कबड्डी में स्वर्ण पदक, छात्र-छात्राओं में आसिफ अली को सम्मानित किया गया। इस दौरान पवन कुमार, ऋतु कुमार, प्रकाश चंद, अजीत सिंह,  ओमप्रकाश, राजवीर, कंवर सिंह, श्रीपाल, बाबूराम, डा. वेदप्रकाश, डा. सुधा रावत, मालती, सुषमा, देवपाल, मुन्नी, कस्तूरी गौतम, मुकेश खजूरवाला, विरेंद्र एडवोकेट, जगमोहन आदि सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *