अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौतए एक गंभीर घायल

Share

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गईए जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लखनऊ.अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दादरा गांव के पास हुआए जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद जैसे ही हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों तक पहुंचीए परिवार में चीख.पुकार मच गई। दोनों युवकों की असमय मौत से गांवों में शोक का माहौल है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर दुख और संवेदना का माहौल बना हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के सतावां गांव निवासी अतुल ;20 वर्षद्धए सफदरगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी प्रवेश ;18 वर्षद्ध तथा हरख क्षेत्र निवासी दीपू एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाराबंकी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक दादरा गांव के पास पहुंचीए तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/ घटना की सूचना मिलने पर सफदरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अतुल और प्रवेश को मृत घोषित कर दियाए जबकि गंभीर रूप से घायल दीपू का उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *