अवैध खनन को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे व्यास जी गौड

Share

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सोनभद्र में अवैध खनन चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र पर माफियाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिससे जिले में अराजकता का माहौल बना हुआ है। एक बैठक को संबोधित करते हुए व्यास जी गौड़ ने कहा कि सोनभद्र आदिवासी बहुल जनपद है, लेकिन खनन माफियाओं के बढ़ते प्रभाव के कारण आदिवासी समाज भय के वातावरण में जीवन यापन करने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन क्षेत्रों में चट्टानें धंसने जैसी घटनाओं में कई आदिवासियों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रभावशाली लोगों के संरक्षण के चलते दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आदिवासियों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/ साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे तथा समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में प्रदेश सचिव चैधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, विजय यादव, सुनील गौड़, वेदमणि शुक्ला, विवेक यदुवंशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, लाल बहादुर पाल, त्रिपुरारी गौड़, मोहम्मद सईद कुरैशी, राजेश गौड़, छविंद्र नाथ चेरो, जनकधारी सिंह गौड़, विरझन पनिका, नामवर कुशवाहा, लल्लू भारती, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, डॉ. केडी सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *