सोनभद्र। कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में आयोजित विराट रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया, वहीं कमल और गुलाब के फूलों से बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/वृंदावन से पधारी बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि कथा श्रवण से मन की शुद्धि होती है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव द्वारा उन्हें गोकुल पहुंचाने की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में वाराणसी से आए राष्ट्रीय बाल कलाकार श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण एवं श्री राधे कृष्ण ने भजन, गीत और गजल प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रासलीला का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे। महायज्ञ में प्रकृति संरक्षण का भी विशेष संदेश दिया जा रहा है। यज्ञ में 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री के माध्यम से आहुति दी जा रही है। प्रतिदिन आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी एवं अमरेश तिवारी के नेतृत्व में विराट रुद्र महायज्ञ एवं पूजन-अर्चन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 जून को अयोध्या के महंत कमलनयन दास महाराज के सानिध्य में महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य यजमान दिनेश, उषा देवी, रूपा गुप्ता, देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, विमला देवी, शशि देवी, विजय सिंह, मनीष कुमार, कृति सागर, शुभराम महाराज, परमानंद, रमेश कुमार, प्रहलाद, रामखेलावन, किरन मोदनवाल, मानवी, संगीता, मुन्ना बाबा, केवलानंद महाराज, कालो देवी, डॉ. विजय, हीरा सिंह, विवेक कुमार मालवीय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।