फोन पर तीन तलाक का मामला: पति-ससुर पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Share

बहराइच। सरकार की सख्ती और कानून बनने के बावजूद तीन तलाक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना रूपईडीहा क्षेत्र का है, जहां एक पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/पीड़िता के अनुसार उसका विवाह रूपईडीहा के मुस्लिमबाग इलाके में हुआ था। शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति रेहान खान ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया, जिससे उसकी जिंदगी संकट में आ गई।इतना ही नहीं, पीड़िता ने अपने ससुर अच्छन खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी बताया कि उसे लगातार यातनाएं दी जाती थीं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति रेहान खान और ससुर अच्छन खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और तीन तलाक जैसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *