गाजीपुर जखनियाँ क्षेत्र में रात को आई तेज आंधी और तूफान के कारण भारी तबाही देखने को मिली है। गोड़िहरा गाँव में एक विशालकाय पुराना नीम का पेड़ अचानक भरभरा कर एक रिहायशी मकान पर गिर पड़ा, जिससे मकान की छत और दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे उसमे मौजूद रही महिला घायल हो गई और उनका हाथ बुरी तरह से टूट गया एवं read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/गनीमत यह रही कि हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में मौजूद थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुराना नीम का पेड़ टूट कर मकान पर गिर गया। गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मकान मालिक कमलेश तिवारी के अनुसार, इस घटना में घर का घरेलू सामान, अनाज और फर्नीचर मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया है।