बड़हलगंज। संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत बाढ़ मॉकड्रिल का आयोजन बड़हलगंज के रामकमल शाही घाट पर किया गया। मॉकड्रिल के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया।अभ्यास के दौरान दो व्यक्तियों के नदी में डूबने की सूचना पर एन डी आर एफ बचाव दल तत्काल सक्रिय हुआ। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उनकी स्थिति को सामान्य किया। तत्पश्चात दोनों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।मॉकड्रिल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों का आकलन करना तथा आपसी समन्वय को मजबूत बनाना था। अधिकारियों ने बचाव एवं राहत कार्यों में शामिल टीमों की तत्परता और दक्षता का निरीक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaइस दौरान तहसीलदार सत्येन्द्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार जय प्रकाश, क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार, थानाध्यक्ष सुनील राय, जिला पूर्ति अधिकारी प्रतीक राय, अधीक्षक डॉ. मनीष चौरसिया, डॉ. शशांक त्रिपाठी, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अरशद अंसारी, सीएचओ विराट दुबे, सीएचओ शत्रुधन चौहान, सीएचओ हरीश, रोहित जायसवाल तथा रविकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।