ललितपुर। तालबेहट के वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में 3 जून से 11 जून 2026 तक पं. मुकेश जैन शास्त्री के निर्देशन में आयोजित नौ दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।मंगलाचरण अक्षरा जैन एवं अवनि भंडारी ने किया। सिद्धार्थ भैया ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा हमें जीवन को पंक नहीं पंकज बनाना है। उन्होंने धर्म के मार्ग पर चलने और संयम को धारण कर मानव जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। अभिषेक भैया ने पाठशाला संचालन और बच्चों को संस्कारित करने पर जोर दिया। मंदिर समिति नें श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर से पधारे सिद्धार्थ भैया रामटोरिया एवं अभिषेक भैया मैनवार का माला शॉल श्रीफल और अंगवस्त्र से सम्मान किया। शिविर में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये गये। तत्त्वार्थ सूत्र में नीतू बुढ़पुरा प्रथम, रचना बबीना द्वितीय एवं रचना विरधा तृतीय रहीं।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/ इष्टोपदेश के जूनियर वर्ग में अंजना मोदी प्रथम, शैवी जैन द्वितीय एवं प्रिया जैन तृतीय एवं जूनियर वर्ग में अक्षरा जैन प्रथम, पवित्र जैन द्वितीय, अवनि भंडारी तृतीय रहीं। बालबोध भाग -2 अनुष्का जैन प्रथम, वत्सल भंडारी द्वितीय एवं भाविक भंडारी तृतीय रहे। सभी को मंदिर समिति ने पुरस्कार प्रदान किये एवं सभी 60 प्रतिभागियों को विशिष्ट पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। प्रतिदिन के सौभाग्यशाली श्रावकों में गुणमाला जैन, सुशील मोदी, राखी भंडारी, पुष्पेंद्र जैन एवं शोभा चौधरी का चयन कर सम्मानित किया गया। प्रश्नमंच के कार्यक्रम में बच्चों के साथ बड़ों में भी खूब उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य शाखा, महेंद्र जैन, प्रवीन भंडारी, चक्रेश जैन, जितेंद्र बड़ौरा, अजित जैन सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन विरधा ने सभी का आभार व्यक्त किया।