मोदी ने रचा नया राजनीतिक इतिहास, नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा : प्रमोद वर्मा

Share
गाजीपुर जखनियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जखनियां स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री को बधाई दी। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम दौर बताते हुए उपलब्धियों पर चर्चा की।प्रमोद वर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने लगातार 4,399 दिनों तक लोकतांत्रिक तरीके से देश के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।उन्होंने कहा कि जनकल्याण ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी होती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनम्रता, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है।read more:https://pahaltoday.com/farmers-are-struggling-to-find-fertilizer-tanuj-punia/यही कारण है कि आज वह विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं।प्रमोद वर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक का मोदी सरकार का कार्यकाल देश में बड़े नीतिगत और ढांचागत बदलावों का साक्षी रहा है। इस दौरान भारत ने डिजिटल, आर्थिक और बुनियादी विकास के क्षेत्र में तेज गति से प्रगति की है। गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही वैश्विक स्तर पर भारत की साख भी मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, संतोष सिंह मुन्ना, मंटू पांडेय, चंद्रभान भारद्वाज, दीपू सिंह, रमेश कनौजिया, दिनेश सिंह, घुरहू राजभर, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, मनोज वनवासी, योगेंद्र सिंह, झब्बल, जुगनू गुप्ता, अशोक चौहान, राजीव खरवार, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र प्रजापति, वरुण पांडेय, रामप्रताप चौहान तथा दशरथ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *