एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का तहसील परिसर में धरना, मनमानी और अमर्यादित व्यवहार का लगाया आरोप

Share
गाजीपुर जमानियां। तहसील परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन जमानियां के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने, मनमानी करने तथा अधिवक्ताओं के सम्मान के विरुद्ध अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया।बार एसोसिएशन अध्यक्ष जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित धरने में अधिवक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन द्वारा पारित प्रस्तावों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं का आरोप रहा कि 5 जून 2026 को पारित निंदा प्रस्ताव के बावजूद एसडीएम द्वारा न्यायालय में बैठकर पत्रावलियां मंगाकर आदेश सुरक्षित कर लिया गया, जो विधि विरुद्ध है।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-issues-directives-to-further-intensify-action-against-economic-offenses/अधिवक्ता फैसल होदा ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि सभी मामलों में अधिवक्ताओं और वादकारियों को विधिवत सूचना देते हुए नियत तिथि पर सुनवाई कर गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया जाए। साथ ही भविष्य में बार एसोसिएशन द्वारा पारित प्रस्तावों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से वादकारियों के सामने यह कहा जाता है कि “मेरे पास कोई अधिवक्ता नहीं आएगा”, जो अधिवक्ता समाज के सम्मान के खिलाफ और निंदनीय है।धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया।धरना प्रदर्शन में राजकिशोर सिंह, घनश्याम सिंह यादव, मिथिलेश प्रताप सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, घनश्याम सिंह, दिग्विजय कुमार तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *