बहराइच (महसी)। थाना हरदी क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 11 बजे बहराइच-सीतापुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गदामार गांव के पास बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक (UP 21CH5785) और लखनऊ से रूपईडीहा जा रही रोडवेज बस (UP 78HN3836) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार यात्रियों और ट्रक कंडक्टर समेत कुल 17 लोग घायल हो गए।read more:https://pahaltoday.com/trainee-officers-visited-upsifs-to-understand-the-nuances/टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही हरदी पुलिस, सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।सभी घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों—पप्पू (42) निवासी इमामगंज, थाना दरगाह शरीफ और सत्यदेव शर्मा (26) निवासी आनंदनगर, थाना धानेपुर (गोण्डा)—को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।शेष 15 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई। रात का समय होने के कारण राहत कार्य में कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया।पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।