बाल अधिकारों की दिशा में तेजवापुर का बड़ा कदम, 17 बाल श्रमिकों को मिली नई जिंदगी

Share

बहराइच (महसी)। विकासखंड तेजवापुर सभागार में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (BLCPC) की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर बाल संरक्षण को लेकर ठोस रणनीति बनाई।बैठक में एडीओ (आईएसबी), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सुपरवाइजर, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी और सहायक पंचायत अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान रोसा संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुनील दीक्षित एवं प्रतिमा सिंह ने बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और पूर्व में आयोजित मेगा कैंप की उपलब्धियों की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/collision-between-two-trucks-leads-to-fire-two-people-including-a-young-man-burnt-to-death-driver-suffers-burns-traffic-jam-lasts-for-hours/ उन्होंने बताया कि मेगा कैंप के माध्यम से 150 से अधिक जरूरतमंद लाभार्थियों को लेबर कार्ड, पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर राहत पहुंचाई गई।विशेष रूप से, पूर्व अभियानों में चिन्हित 17 बाल श्रमिकों और 3 बाल विवाह से प्रभावित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना बड़ी उपलब्धि रही। यह पहल बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।बैठक में बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रचार-प्रसार, होर्डिंग्स और जागरूकता शिविरों के जरिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।अधिकारियों ने एक स्वर में तेजवापुर को बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त विकासखंड बनाने का संकल्प लिया और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए समन्वित एवं प्रभावी प्रयासों को और तेज करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *