छत के कुंडे से लटककर युवक ने दी जान, देवलखा गांव में मचा हड़कंप

Share

बहराइच ( कैसरगंज )। थाना कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम देवलखा में मंगलवार देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज वर्मा पुत्र अरविंद वर्मा (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सूरज वर्मा गांव में अकेले रहता था, जबकि उसका परिवार गोंडा में निवास करता है। बुधवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। कई बार आवाज लगाने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो ग्रामीणों ने दरवाजा धक्का देकर खोल दिया।read more:https://pahaltoday.com/every-poor-person-is-receiving-the-benefits-of-government-schemes-sharad-awasthi/अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए—युवक का शव छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ था।घटना की सूचना तुरंत मृतक की मां और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *