बहराइच। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए 9 से 17 जून तक नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) संचालित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत अचल प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें नमूना संग्रहण, स्लाइड निर्माण, जांच प्रक्रिया और रिपोर्टिंग से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/literature-scattered-on-the-street/सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस सर्वे के तहत नवाबगंज, कैसरगंज और तेजवापुर ब्लॉकों के नौ चयनित गांवों में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों की उंगली से रक्त के नमूने लेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में दो रैंडम और एक सेंटीनल गांव को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि माइक्रोफाइलेरिया की सक्रियता रात में अधिक होने के कारण नमूने रात्रि 10 बजे से तड़के 2 बजे के बीच लिए जाएंगे।नोडल संचारी रोग डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि इस सर्वे के जरिए क्षेत्र में संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा, जिसके आधार पर आगामी चरण में दवा वितरण और नियंत्रण उपायों की रणनीति तय होगी।जिला मलेरिया अधिकारी रामचेत यादव ने सर्वे के दौरान सावधानियों और समयबद्ध रिपोर्टिंग पर जोर देते हुए कहा कि इसकी सफलता के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।