बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा जनपद बहराइच में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। पहले दिन जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई गई।परीक्षा में कुल 8,448 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 2,006 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, भगवान दीन वैद्य इंटर कॉलेज सहित सभी निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई।read more:https://pahaltoday.com/cm-vijay-gave-a-big-political-message-by-giving-two-rajya-sabha-seats-to-congress/परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।इस दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए।प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक आयोजित की गई।