बहराइच। 14 जून को जिले के मटेरा क्षेत्र में प्रस्तावित असदुद्दीन ओवैसी के संभावित दौरे को लेकर विरोध तेज हो गया है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उनके आगमन पर रोक लगाने की मांग की है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ओवैसी के बयान अक्सर भड़काऊ होते हैं, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके दौरे से सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को देखते हुए प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति न देने की अपील की गई है।read more:https://pahaltoday.com/a-massive-cycle-rally-was-organised-to-spread-the-message-of-health-and-environment/हिंदू संगठनों ने यह भी कहा कि यदि ओवैसी का दौरा होता है तो अन्य संगठन काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कर सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ओवैसी के कार्यक्रम को अनुमति न दी जाए और उन्हें जिले में प्रवेश से रोका जाए। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।