चांदपुर/बिजनौर। जनपद बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर अपने बेटे को जबरन साथ ले जाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई न होने की शिकायत की है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर कला निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र लियाकत का आरोप है कि 6 जून 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने पुत्र मोहम्मद जैन के जन्मदिन के लिए सामान खरीदने चांदपुर जा रहे थे। इसी दौरान देवी मंदिर के सामने कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी रोक ली।read more:https://pahaltoday.com/visit-goa-and-see-the-temples-here-too/पीड़ित के अनुसार, आरोपियों में मोहम्मद दीन, अजीम और शुऐब, पुत्रगण इदरीस निवासी कराल थाना चांदपुर, सहित 4–5 अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। उनका आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं, तथा उनके बेटे को अपने साथ ले गए। मोहम्मद फैसल का कहना है कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाना चांदपुर पहुंचे तो उन्हें थाना हीमपुर दीपा भेज दिया गया। वहां जाने पर उन्हें पुनः चांदपुर जाने के लिए कहा गया। उनका आरोप है कि अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्होंने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। दूसरी ओर, इस मामले में दूसरे पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। पुलिस की ओर से भी मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।