शक्तिनगर पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में की गई।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में अभियान चलाकर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों में सुरेश यादव पुत्र सत्ती उर्फ मिठाईलाल यादव निवासी पीडब्ल्यूडी मोड़, राजकुमार वर्मा पुत्र रुद्र प्रसाद निवासी परसवार राजा, दूधनाथ पुत्र राम अधीन निवासी मिसिरा तथा रामकुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी परसवार राजा शामिल हैं।read more:https://pahaltoday.com/peepal-pakad-and-banyan-trees-are-a-boon-for-life-mohammad-shakib/पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। गिरफ्तारी के उपरांत सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव (चैकी प्रभारी बीना), उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, कांस्टेबल सत्यम सरोज, रिजर्व कांस्टेबल संजीव तथा रिजर्व कांस्टेबल आशीष मिश्रा शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *